जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित | New India Times

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा जनपद झांसी में ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन हेतु परिलक्षित बाधाओं को हटाने और यातायात प्रबन्धन तकनीकों को लागू करने हेतु अथक प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिये जिलाधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, साथ ही समस्या को गम्भीरता से लेते हुये सर्वप्रथम जनपद के प्रमुख चैराहों यथा जेल चौराहा, इलाईट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, जीवनशाह तिराहा एवं मेडिकल कालेज के सामने स्थित रोड का लखनऊ से कुशल तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में ड्रोन सर्वे कराया गया। ड्रोन सर्वे के उपरान्त तकनीकी अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीपीटी प्रेजेण्टेशन के माध्यम से ट्रैफिक की समस्या के निराकरण सम्बन्धी रणनीति का रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित | New India Times

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रेजेण्टेशन में दर्शायी गयी मेडिकल कालेज के सामने स्थित सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य किया गया, इसके साथ ही वर्तमान समय तक जनपद के कुल 03 चैराहों यथा इलाहाबाद बैंक चौराहा, जेल चौराहा एवं इलाईट चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम एवं झांसी विकास प्राधिकरण के माध्यम से बजट आवंटित कर लोक निर्माण विभाग के निर्देशन में चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर रुट निर्धारण, पिक-अप एवं ड्रोप प्वाइंट एवं नो पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिये गये हैं। रुट व्यवस्था लागू किये जाने हेतु नगर निगम के स्तर से बोर्ड में प्रस्ताव पारित कराने की कार्यवाही की जा रही है, इस हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा आगणन कर कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में साईनेज बोर्ड तथा इलाईट चौराहें के किनारे स्थित वन्दना स्वीट के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हेतु इंटरलाॅकिंग पद्धति की तकनीकी वाले सिस्टम स्थापित किये जा चुके है।

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित | New India Times

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर रुट निर्धारण, पिक-अप एवं ड्रोप प्वाइंट एवं नो पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिये गये हैं। रुट व्यवस्था लागू किये जाने हेतु नगर निगम के स्तर से बोर्ड में प्रस्ताव पारित कराने की कार्यवाही की जा रही है, इस हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा आगणन कर कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में साईनेज बोर्ड तथा इलाईट चौराहें के किनारे स्थित वन्दना स्वीट के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हेतु इंटरलाॅकिंग पद्धति की तकनीकी वाले सिस्टम स्थापित किये जा चुके है।ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा वेण्डरों की आजीविका को प्रभावित किये बिना शहर के प्रमुख चौराहों व सड़कों पर चलने वाले एवं स्थाई वेण्डरों को वेंडिंग जोन में स्थापित किये जाने हेतु कुल 04 वेंडिंग जोन जेल चौराहा, मेडिकल पुलिस चौकी, मेडिकल वीरांगना नगर एवं लेमन ट्री होटल के पास चिन्हित किये गये है, जिसमें से नगर निगम द्वारा जीवनशाह चौराहा, इलाईट चौराहा एवं जेल चौराहे के आस-पास खड़े होने वाले वेण्डरों को समीप बने वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित | New India Times

ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा वेण्डरों की आजीविका को प्रभावित किये बिना शहर के प्रमुख चौराहों व सड़कों पर चलने वाले एवं स्थाई वेण्डरों को वेंडिंग जोन में स्थापित किये जाने हेतु कुल 04 वेंडिंग जोन जेल चौराहा, मेडिकल पुलिस चौकी, मेडिकल वीरांगना नगर एवं लेमन ट्री होटल के पास चिन्हित किये गये है, जिसमें से नगर निगम द्वारा जीवनशाह चौराहा, इलाईट चौराहा एवं जेल चौराहे के आस-पास खड़े होने वाले वेण्डरों को समीप बने वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।वर्तमान समय तक जेल चैराहा वेंडिंग जोन में 67 वेण्डर्स, मेडिकल पुलिस चैकी में 18 वेण्डर्स, मेडिकल वीरांगना नगर वेंडिंग जोन में 22 वेण्डर्स एवं लेमन ट्री होटल के पास स्थित वेंडिंग जोन में 33 वेण्डर्स को स्थानान्तरित किया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं सरल बनाने के लिये विद्युत विभाग द्वारा जेल चौराहा, इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में स्थापित विद्युत पोलों को हटाकर भूमिगत विद्युत केबिल बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे विद्युत पोलो के कारण निर्बांध ट्रैफिक व्यवस्था की आपूर्ति में सहजता एवं सुगमता हो सके।

वर्तमान समय तक जेल चैराहा वेंडिंग जोन में 67 वेण्डर्स, मेडिकल पुलिस चैकी में 18 वेण्डर्स, मेडिकल वीरांगना नगर वेंडिंग जोन में 22 वेण्डर्स एवं लेमन ट्री होटल के पास स्थित वेंडिंग जोन में 33 वेण्डर्स को स्थानान्तरित किया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं सरल बनाने के लिये विद्युत विभाग द्वारा जेल चौराहा, इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में स्थापित विद्युत पोलों को हटाकर भूमिगत विद्युत केबिल बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे विद्युत पोलो के कारण निर्बांध ट्रैफिक व्यवस्था की आपूर्ति में सहजता एवं सुगमता हो सके।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार के दिन नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के साथ कार्यो की निरंतर समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया, जिसके फलस्वरुप मेडिकल कालेज के एक ओर ट्रैफिक की समस्या का निराकरण किया गया तथा दूसरी ओर आवास विकास परिसर के माध्यम से बजट स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा यातायात को व्यवस्थित किये जाने हेतु नगर निगम में स्थापित आई0सी0सी0सी0 के माध्यम से पी0ए0 सिस्टम द्वारा प्रमुख चौराहों पर तैनात कार्मिकों की निगरानी में अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने हेतु चौराहों पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों एवं वेण्डरों को हटाने तथा इन्फोर्समेंट की कार्यवाही हेतु एनाउन्समेंट भी कराया जा रहा है, इस सम्बन्ध में प्रत्येक सप्ताह 01 हजार एनाउन्समेंट कराये जा रहे है, साथ ही मेडिकल कालेज क्षेत्र एवं इलाईट चैराहा क्षेत्र में टोइंग वैन के भी तैनात किया गया है।

इलाईट चौराहा, जेल चौराहा तथा अग्रसेन चौराहा पर अनावश्यक रुप से स्थापित विद्युत पोलों को परिवर्तित/हटाये जाने के लिये नगर निगम एवं विद्युत विभाग तथा जेल चौराहा एवं मेडिकल कालेज के पास के क्षेत्र में यातायात को प्रभावित करने वाले पेड़ों को हटाये जाने हेतु नगर निगम एवं वन विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही की जा रही है। प्रत्येक माह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य कार्यवाहियां यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

जिलाधिकारी महोदय के अथक प्रयासों से जनपद झांसी में ट्रैफिक की समस्या का मौके पर निस्तारण दिखाई दे रहा है, जिससे जनपदवासी संतुष्ट हैं। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा है कि जनपद के सभी सम्मानीय नागरिक यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग कर जनपद झांसी के विकास में सहयोगी बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.