कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
बुलढाणा ज़िले में प्रशासन की नज़र से बचकर अवैध गर्भपात किये जा रहे हैं। पिछले माह ज़िले में 2 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। आज फिर से एक बोगस डॉक्टर प्रशासन के हत्थे चढ़ा है जिसके खिलाफ धामणगांव बढे पुलिस थाने में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज़िले की मोताला तहसिल अंतर्गत के ग्राम गुलभेली ग्राम में डॉक्टर की शैक्षिक आहर्ता ना होते हुए भी ब्रिजलाल सुपडा चौहान डॉक्टरी करते हुए अवैध रूप से गर्भपात केंद्र चला रहा था। इस बात का भंडा ऐसे फूटा कि एक महिला का इस फर्जी डॉक्टर ने गर्भपात किया किंतु महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे बुलढाणा के ज़िला सरकारी अस्पताल में दाखिल करने के बाद सिविल सर्जन डॉ.सरिता पाटिल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला से पूरी जानकारी लेने के बाद मोताला के ग्रामीण अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमोल नाफडे को फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई करने का निर्देश देने के बाद धामणगांव बढे पुलिस थाने में शिकयत दर्ज कराई। आरोपी ब्रिजलाल चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जिसे 20 दिसंबर तक पीसीआर में भेज दिया गया है। अगली कार्रवाई थानेदार दीपक वलवी के मार्गदर्शन में सहायक थानेदार जाधव कर रहे हैं।
