मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे ग्वालियर | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;​​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे ग्वालियर | New India Timesमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह आज अपरान्ह लगभग सवा दो  बजे राजकीय विमान से ट्रांजिट विजिट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ भिण्ड के लिए रवाना हुए। भिण्ड पहुंचकर मुख्यमंत्री विकास यात्रा में शामिल हुए, साथ ही 500 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 133 लाख से अधिक की सहायता भी वितरित की।

विमानतल पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चौधरी व सर्वश्री देवेश शर्मा, शरद गौतम , महेश उमरैया, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री बी एम शर्मा, आईजी श्री अनिल कुमार, कलेक्टर श्री राहुल जैन व एसपी डॉ आशीष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article