अबरार अहमद खान/उमर अली, भोपाल, NIT; 
मंडीदीप से औबेदुल्लागंज की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए नयापुरा निवासी 12वीं के छात्र को अशोक लीलैंड शोरूम के सामने पीछे से रौंद दिया।जिस से मौके पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार नयापुरा के पूर्व सरपंच इरशाद खान का 18 वर्षीय भतीजा शाद खान मोटर साइकिल से अपने फार्म हाउस जा रहा था। शाम साढ़े पांच बजे व एनएच 12 स्थित खामखेड़ा जोड़ के पास जैसे ही पहुंचा पीछे से आ रहे ट्रक एमपी 18 जीए-1707 ने उसे रौंद दिया। जिस से मौके पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। इस बीच ट्रक का चालक फरार हो गया। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में आग की सूचना पर मौके पर मंडीदीप नगर पालिका की फायर बिग्रेड पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया था।
लगा 14 किमी लंबा जाम
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने पहले तो ट्रक में आग लगाई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दुर्घटना के दोनों तरफ लगभग 7-7 किमी लंबा लग गया था। यह जाम मंडी पुलिस रात आठ बजे बहाल करा सकी।
