दिल्ली की बेबाक महिला सामाजिक कार्यकर्ता एमन रिज़वी ने AIHWS की खिदमतगार मीट में की शिरकत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिल्ली की बेबाक महिला सामाजिक कार्यकर्ता एमन रिज़वी ने AIHWS की खिदमतगार मीट में की शिरकत | New India Times

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी बात बेबाक अंदाज़ में रखने के लिए पूरे देश में मकबूल हो चुकी ओखला नई दिल्ली की महिला सोशल एक्टिविस्ट एमन रिज़वी ने ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की जानिब से दिल्ली के बेरी वाला बाग, आज़ाद मार्केट में गत दिवस मुनअकिद खिदमतगार मीट की बतौर मेहमान शरीक हुई। सोसायटी की नेशनल वाइस चेयरमैन फ़रहत आलम की गुज़ारिश पर आपने इस कार्यक्रम में तशरीफ़ लाकर अपने हाथों हज के मैदान में काम कर रहे खिदमतगारों की हौसला अफ़ज़ाई की। इस मीट में दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य में हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़े मेम्बरों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का आगाज़ मौलाना मोहम्मद मुनाज़िर ने कुरआन ए पाक की तिलावत से और समापन भी इन्हीं की दुआ से हुआ।खिदमतगार मीट में भारत सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़हीर ज़ैदी, सामाजिक कार्यकर्ता हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़ी डॉ. रीमा ईरानी, उत्तरप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश इकाई से जुड़ी मथुरा की सबीला उस्मानी, राजस्थान इकाई से सैय्यद आरिफ अली, मसरूर खान, इनायत हुसैन, गुलाम सफ़दर, युनुस नागौरी, उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड से फहीम अहमद, बदायूँ ज़िले से मोहम्मद वसीम कुरैशी मौजूद थे।

दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद व उनकी टीम ने आए हुए मेहमानों का गुलपोशी, शाल व निशान-ए-यादगार देकर इस्तक़बाल किया।AIHWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान (खंडवा MP) व AIHWS के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार MP) ने दिल्ली इकाई से जुड़े सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र व खिदमत अवार्ड के प्रमाण पत्र वितरित किए।

बेबाक टिप्पणी कार, चर्चित महिला सामाजिक कार्यकर्ता मोहतरमा एमन रिज़वी ने खिदमत मीट में आकर ख़ुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा हाजियों के हक़ में आवाज़ अब हम सोसायटी के साथ मिलकर उठाएंगे। हज वेलफेयर सोसायटी की ओर से बहुत से मुद्दों की तरफ उनकी तवज्जो दिलाई गई। खिदमतगार मीट को ज़हीर ज़ैदी, फ़रहत आलम, सबीला उस्मानी, सैय्यद आरिफ अली, शकील अहमद ने भी सम्बोधित किया। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा मध्य प्रदेश  एवं संस्था की सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ धार मध्य प्रदेश ने दी। मीट के समापन पर खाने का इंतज़ाम भी किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article