भोपाल के सुभाष नगर मोतीनगर में मकान टूटने की दहशत में एक मजदूर नसीर कुरैशी ने की आत्महत्या | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New India Times

नरेला विधानसभा के मोतीनगर स्थित झुग्गी बस्तियों को बिना विस्थापन के हटाए जाने के सदमे से वहां निवासरत मजदूर नसीर कुरैशी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। एक तरफ भाजपा सरकार इन्वेस्टर मीट में मशरूफ है वहीं दूसरी तरफ मोतीनगर रहवासियों की कोई सुध नहीं ले रहा है, सरकार बिना विस्थापन के उनके मकान व दुकान तोड़कर बेदखल करना चाह रही है। पूरी बस्ती में दहशत का माहौल है, लोगों को अपनी और अपने परिवार की चिंता सताया जा रही है। आज जो मजदूर नसीर कुरैशी ने जो दु:खद आत्महत्या की है, वह यही दहशत का परिणाम है।

भोपाल के सुभाष नगर मोतीनगर में मकान टूटने की दहशत में एक मजदूर नसीर कुरैशी ने की आत्महत्या | New India Times

मृत्यु की खबर लगते ही कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी और व्यक्तिगत रूप से 10,000/- रुपए की आर्थिक सहायता की। उन्होंने पीड़ित परिवार और बस्ती वासियों को भरोसा दिलाया कि वे हर विपरीत परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। और साथ ही शासन को चेतावनी दी कि मोतीनगर बस्ती के विस्थापन की उचित व्यवस्था करें नहीं तो अगले 3 दिन में सभी मोतीनगर रहवासियों के साथ दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मकान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर तारिक अली, विजेंद्र शुक्ला, मुकेश पंथी, अमित खत्री, मुजाहिद सिद्दीकी, शानू खान, ज़हीर कुरैशी, खालिद कुरैशी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article