मल्होत्रा जी के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मिल रहा फ्यूल, नो हेलमेट नो फ्यूल की उड़ रही धज्जियां | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

मल्होत्रा जी के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मिल रहा फ्यूल, नो हेलमेट नो फ्यूल की उड़ रही धज्जियां | New India Times
New India Times

सरकार के आदेश का पेट्रोल पंप संचालक धज्जियां उड़ा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों की मिली भगत से पेट्रोल पंप नियम कानून को धुआं धुआं करके फ्यूल दिये जा रहा है। अगर आपके पास हेल्मेट नहीं है तो किसी दोपहिया वाहन चालक का इंतजार कीजिए और फ्यूल भरवाइए ये जुगाड़ पेट्रोल पंप संचालक ने तय किया है। 1 मिनट के लिए हेल्मेट वाहन चालक का हेल्मेट उधर लीजिए ,बेखौफ होकर पेट्रोल लीजिए क्योंकि सुनहरे अक्षरों में डीएम के आदेश का पोस्टर लगाया गया है। जो वाहन चालक इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो 100 के पेट्रोल पर रुपए 10 रुपए कर्मचारी को सुविधा शुल्क दीजिए,अब इस बात को तय कौन करेगा की पेट्रोल पंप संचालक की नियत में खराबी है या कर्मचारियों की क्योंकि वीडियो में कैद एक व्यक्ति को  गैनल में पंप कर्मचारी पेट्रोल दे रहा जो गैरकानूनी है।और पेट्रोल भी सभी को खूब दिया जा रहा है,। एक दूसरे का हेल्मेट लगाओ और दोपहिए में पेट्रोल लो।

मल्होत्रा जी के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मिल रहा फ्यूल, नो हेलमेट नो फ्यूल की उड़ रही धज्जियां | New India Times

लोगों की काफी शिकायतें थी कि मल्होत्रा पेट्रोल कर्मचारी कुछ इस तरह काम कर रहे हैं। सुबह 11:00 के करीब बिना हेलमेट की मेरी गाड़ी गई कर्मचारियों ने गाड़ी पर प्रेस लिखा देखा तो कहा बिना हेलमेट के फ्यूल नहीं दिया जाएगा। उसी के 2 घंटे बाद हकीकत देखने पहुंचा तो, नियम कानून ऐसे गायब हुए,,, जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो,,, तहसील मेहरोत्रा पेट्रोल पंप में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। दूसरे वाहन चालक के हेल्मेट का इस्तेमाल करो और पेट्रोल भराव हेल्मेट पहनकर पेट्रोल लेकर लोग रवाना हो जा रहे हैं। इस संबंध में सदर एसडीएम अकबरपुर अरविंद त्रिपाठी मीडिया संवाददाता ने  अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि शासनादेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.