मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल नगर परिषद क्षेत्र में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को अपनी गाडियां पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। कहीं पर गाडी रखते भी हैं तो उन्हें यातायात पुलिस की कारवाई का सामना करना पडता है। विभीन्न संगठनों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया और बार बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए लेकीन इस ओर अनदेखी ही की गई। अब इस मुद्दे को यवतमाल बसपा ने उठाया है।
शहर में भीड भाड वाले क्षेत्रों में प्रशासन पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराए, इस मांग का ज्ञापन बसपा जिलहाध्यक्ष तारिक लोखंडवाला के नेतृत्व में सौंपा गया। शहर में उपलब्ध पार्किंग की खुली जगह पर व्यापारीयों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी इस समय रोशनी डाली गई है। इस ओर प्रशासन के संबधित अधिकारी द्वारा जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। नगर परिषद मार्फत जिला पुलिस यातायात विभाग को पत्र व्यवहार कर टोविंग बंद करने का आदेश दे अन्यथा नगर परिषद की चुक समजकर सभी जुर्माना नपा जमा करे, ऐसी मांग इस मौके पर की गई। बसपा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत इस संबंध में कारवाई नहीं की गई तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की जाएगी।
