शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन  | New India Times
हवाला कारोबार को उजागर करने वाले कटनी पुलिस अधीक्षक  गौरव तिवारी का शिवराज सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। इस पुरे हवाला कारोबार की शिकायत 30 मार्च 2016 को हुई थी जब कम आय वाले व्यक्तियों के नाम पर एक्सिस बैंक में बोगस खाते खोले जाने की शिकायत गई थी और इस मामले में तीन माह तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी। ​शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन  | New India Timesगौरव तिवारी ने 5 जुलाई 2016 को कटनी में ज्वाइन करने के मात्र 7 दिनों के अंदर मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कालाधन को सफेद किए जाने के खेल को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने छानबीन के लिए एसआईटी गठित की। 

पुलिस ने 5 जनवरी को कोयला व्यापारी सतीश सरावगी व मनीष सरावगी के यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर रहे संदीप बर्मन की गिरफ्तारी भी की। कोयला व्यापारी के अकाउंटेट रहे संजय तिवारी के बयान भी दर्ज कराए गए। संजय तिवारी की पत्नी ने मीडिया में आरोप लगाया कि सतीश सरावगी ने धमकी दी है कि हम संजय पाठक के लिए काम करते हैं। पुलिस व मीडिया में गए तो चीटियों की तरह मसलवा दिए जाओगे।

इस पुरे मामले में शिवराज सरकार में मंत्री संजय पाठक का नाम आने के बाद एसपी तिवारी का तबादला आदेश जारी हो गया। ​शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन  | New India Timesइस मुद्दे पर पर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। एक तरफ भाजपा भृष्टाचार और काले धन मिटाने की बात करते है, वही दूसरी तरफ उनके मंत्रियो के नाम हवाला कारोबारियों के साथ आ रहे है। और तो और इस पुरे प्रकरण की ईमानदारी से जाँच कर रहे अफसर गौरव तिवारी का सरकार ट्रांसफर कर देती है। इस फैसले से स्पष्ट है शिवराज सरकार बईमानों को बचा रही है और ईमानदार अधिकारियो के लिए प्रदेश में कोई जगह नही बची है। गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय पाठक पर 5000 करोड़ के अवैध उत्खनन का मामला प्रकाश में आ चुका है,लेकिन राजनेतिक संरक्षण के चलते निष्पक्ष जांच न हो सकी,एक बार फिर 500 करोड़ के हवाला कारोबार में नाम आने के बाद ईमानदार अफसर का ट्रांसफर कर  जांच को दबाया जा रहा है,अत: आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश मांग करती है कि

1.  गौरव तिवारी पुलिस अधीक्षक कटनी का ट्रांसफर रद्द कर पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए ।

2. इस पुरे हवाला प्रकरण में संजय पाठक की भूमिका की निष्पक्ष जाँच की जाए।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की कटनी जिला इकाई द्वारा इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी किया गया।​शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन  | New India Timesवहीं कटनी के आम नागरिकों ने भी सौरभ तिवारी के तबादले के खिलाफ  सडकों पर उतर कर प्रदर्शन किया और प्रधान मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया तथा एसपी गौरव तिवारी के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

By nit

One thought on “शिवराज शासन बेईमान पर मेहरबान, ईमानदारों पर हो रही है करवाई : आलोक अग्रवाल;कटनी पुलिस अधीक्षक के तबादले से नाराज शहरियों ने किया प्रदर्शन ”
  1. श्री गौरव तिवारी एस पी को पुनः कटनी में बुलाया जाये एवम् कलेक्टर नरसिंगपुर सी बी चक्रवर्ती एम को भी पुनः बुलाया जाये।

    ईमानदार अधिकारियो की जरूरत हे इन जिलो को ।

    में म पी सरकार से निवेदन गुजारिस करता हु

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.