ताहिर मिर्जा, यवतमाल ( महाराष्ट्र ), NIT;
उमरखेड शहर में अपने मीठे बोल चाल की बातों से जनता की विश्वास जीत कर 8 नगर सेवकों के साथ नगरपालिका में अपनी नीव रखने वाली एम आए एम के अब समय के साथ सुर बदल गए हैं। अपनी आक्रमक बयान बाज़ी के लिए मशहूर इस पार्टी के कार्यकर्ता अब अपने ऊपर उठ रहे हर सवाल के जवाब में सोशल मीडिया में बेतुका बयान दे रहे हैं। ऐसा ही मामल महाराष्ट्र के उमरखेड शहर में एक सोशल ग्रुप में हुआ है। एम आए एम के कार्यकर्ता अहमद पटेल ने एक सवाल के जवाब में अपनी ज़बान को लगाम न देते होए गलत बयान बाज़ी की है। इस बात की जानकारी एम आए एम के गट नेता को दी गई तो पार्टी के नेता भी कार्यकर्ताव के बचाव में दिखे। इस बात से अब यह चर्चा गरम है के जो पार्टी मीडिया को डरा धमका कर सच्चाई दबाने की कोशिश कर रही है। वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। यह आरोप लग रहा है कि के महाराष्ट्र भर में हुए नगर परिषद् के चुनाव में अनेकों शहरों में एम आए एम ने आर्थिक लेन देन के साथ अपने उम्मीदवारों को लडाने या न लड़ाने फैसला लिया था और इससे काफी हंगामा मचा हुआ है। उसी तरह उमरखेड में भी कांग्रेस के साथ हुए गठजोड़ में आर्थिक लेन देन की चर्चा ज़ोरो में शुरू है। इस मामले पर पार्टी का हर पार्षद जवाब देने से बचता होआ नज़र आ रहा है।
