नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले के हतनूर डैम (तापी फेज 1) से बाधित होने वाले मुक्ताई नगर रावेर ब्लॉक के गांवों मे स्थित निवासी घरों के भूमि आबंटन के भुगतान के लिए 300 करोड़ रुपए की मांग करता पत्र केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की ओर से राज्य सरकार को सौंपा गया है। मुक्ताई नगर के 413 , नेहेते 128 वाघाडी 463 , एनपुर 250 , भामलवाडी के 199 निवासी घरों का पुनर्वास बरसों से लंबित है।तापी प्रणाली क्षेत्र विकास फेडरेशन की बैठक में प्रस्ताव मंजूर किया गया है। रक्षा खडसे ने पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटील से मिलकर उक्त मामले में तत्काल प्रभाव से फंड उपलब्ध कराने संबंधी मांग की है।

कहां से आएगा सुप्रमा का पैसा: 2014-2019, 2022-2024 के दौरान सिंचाई और पुनर्वास मंत्रालय जलगांव जिले में थे। गिरीश महाजन चाहते तो यह समस्या तभी सुलझ सकती थी लेकिन कुछ नही किया जा सका। जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने मीडिया मे गोसीखुर्द प्रोजेक्ट पुनर्वास को लेकर एक बयान में कहा देवेन्द्र फडणवीस ने 20 हजार करोड़ की संशोधित मान्यता दे दी है। बीते तीन साल से सरकार सुप्रमा पर सुप्रमा दे रही है पर पैसा कहां से आएगा ? महाराष्ट्र को 8 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के कर्ज़ में डुबो दिया गया है। नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 पर गुड गवर्नेंस थीम सॉन्ग के रूप में गोदी मीडिया 1985 ने आई राम तेरी गंगा मैली इस फ़िल्म का लोकप्रिय गीत “मुझको देखोगे जहां तक, मुझको पाओगे वहां तक, रास्तों से कारवां तक, इस जमी से आसमा तक, मैं हि मैं हूं… मैं हि मैं हूं….दूसरा कोई नहीं” को चुनने की पूरी आज़ादी रखता है। अब से आयोजन तक जनता को सिर्फ और सिर्फ सिंहस्थ कुंभ हि दिखाया जाएगा।
सूर्य नमस्कार शिविर: महाराष्ट्र क्रीड़ा युवा संचालनालय और जलगांव क्रीड़ा अधिकारी स्तर पर सरकारी तामझाम में राष्ट्रीय युवा दिवस रथ समापन उपक्रम में सूर्य नमस्कार शिविर आयोजित किया गया। इंदिराबाई ललवाणी स्कूल में 152 अध्यापकों ने इसमें हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी रविन्द्र नाइक, जामनेर ब्लॉक अधिकारी डॉ आसिफ खान, शिक्षा अधिकारी श्रीकृष्ण लोहार, हेड मास्टर एस आर चव्हाण, प्रो के एन मराठे, पी ओ पाटील, जी सी पाटील खेल प्रेमी मौजूद रहे।

