अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
बिहार के भागलपुर में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पहुंचें। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। हवाई अड्डा पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने फुल माला एवं अंग वस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान जदयू के अनुसूचित जिला के जिला अध्यक्ष महेश दास एवं ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार ने एक मांग पत्र का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

