निजी से मेडिकल कॉलेज भेजे गए पुष्पक के पीड़ितों का खडसे ने लिया हालचाल, चायवाला स्टेशन मास्टर गार्ड के कारण 13 की मौत | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

निजी से मेडिकल कॉलेज भेजे गए पुष्पक के पीड़ितों का खडसे ने लिया हालचाल, चायवाला स्टेशन मास्टर गार्ड के कारण 13 की मौत | New India Times

22 जनवरी की शाम जलगांव जिले के परधाडे-माहेजी स्टेशन के बीच आग़ लगने की अफ़वाह के कारण कर्नाटका एक्सप्रेस के नीचे कटकर मरे पुष्पक एक्सप्रेस के 13 यात्रियों के दोषी स्टेशन मास्टर गार्ड और IRCTC का वो चायवाला अब तक नपे नहीं है। हादसे के घायलों को पाचोरा के निजी अस्पताल से उठाकर गोदावरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने पीड़ितो से मिलकर उनका हालचाल जाना और इलाज़ का स्तर चेक किया। New India Time’s ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार रेलवे बोर्ड के तकनीकी सिस्टम और स्थल सापेक्षता के बिंदुओं पर सटीक जानकारी प्रकाशित की थी।

निजी से मेडिकल कॉलेज भेजे गए पुष्पक के पीड़ितों का खडसे ने लिया हालचाल, चायवाला स्टेशन मास्टर गार्ड के कारण 13 की मौत | New India Times

खडसे ने अपनी सांसदी में सरकार से रेलवे के बुनियादी विकास से संबंधित सैकड़ों सवाल पूछे हैं जो रेकॉर्ड पर है। जनता चाहती है कि वे पुष्पक एक्सप्रेस की इस मानव निर्मित घटना के लिए दोषियों को सख्त से सख़्त सजा दिलवाए। विदित हो कि अदानी-अंबानी समेत 22 कार्पोरेट के हाथो देश की तमाम सरकारी संपत्ति का केंद्रीकरण कर पार्टी चला रही मोदी सरकार ने रेलवे का प्रचंड नुकसान किया है। राइट विंग की सोच ने धर्म का इस्तेमाल कर देश को अति पूंजीवाद की उस खाई मे धकेल दिया है जिसमे गरीब को मुफ़्त का अनाज खिलाकर रैलियों मे भाषण सुनाने के लिए जिंदा रखा जा रहा है।

निजी से मेडिकल कॉलेज भेजे गए पुष्पक के पीड़ितों का खडसे ने लिया हालचाल, चायवाला स्टेशन मास्टर गार्ड के कारण 13 की मौत | New India Times

खेलों से बनेगी सांस्कृतिक पहचान: दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में खो खो विश्व चषक जितने वाले टिम को बधाई देते हुए खेल मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि खेलों के कारण देश को सांस्कृतिक पहचान मिलती है। जलगांव के खेल प्रेमी मंत्री जी से गुहार लगा रहे है कि वे प्रत्येक ब्लॉक मे कम से कम पांच एकड़ जमीन पर एक सरकारी खेल स्टेडियम बनवाने की योजना को अमल मे लाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.