मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया।
हाईस्कूल वर्ग में यूपी बोर्ड के श्री महेन्द्रपाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के छात्र सत्यदेव तथा सीबीएसई बोर्ड के फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, कृभको नगर, पिपरौला के छात्र अक्षत को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5,000 की नगद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट वर्ग में यूपी बोर्ड के माता रमा देवी इंटर कॉलेज, चिलौआ, जलालाबाद के छात्र विशाल तथा सीबीएसई बोर्ड के तक्षशिला पब्लिक स्कूल, शाहजहाँपुर के छात्र नवांश अग्निहोत्री को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5,500 की नगद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 के आयोजक अवनेश अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

