विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
बागपत नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद जी की ऐतिहासिक हवेली में कौमी एकता के नाम एक भव्य एवं शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध शायरों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुशायरे में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत शायरी और ग़ज़लों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे फेम प्रख्यात निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता डा इकबाल दुर्रानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मुशायरे जैसे आयोजनों को समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। देर रात तक चली मुशायरे की महफिल में शायरों ने अपनी चुनिंदा रचनाओं के माध्यम से देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया। मुशायरे के सफल आयोजन पर आयोजक सज्जाद झण्झट (उत्तराखंड) की सराहना की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. मुजम्मिल, अब्दुल हफीज, अजहर खान नेता जी, शाहिद सिद्दीकी, अकील भाईजान, अरशद सिद्दीकी, कौहिनूर आलम, अफजल फारूकी एवं असद खान के योगदान की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार मुनीर खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाजी मकसूद बेग, जिया बागपती, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, ताहिर सऊद किरतपुरी, अम्बर बागपती, एडवोकेट सरफराज मलिक, अब्दुल कादिर खान, सलीम अली, जिकरू रहमान, सालिम मिर्जा (उत्तराखंड), पप्पू खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

