मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवासदन महाविद्यालय बुरहानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ.एस. एम. शकील द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिन्द, दिल्ली चलो जैसे नारों से लोगों में देशभक्ति की भावना को उजागर किया और स्वतंत्रता आंदोलन में कूदने की अलख जगाई।
उनके द्वारा दिया गया ‘‘जय हिन्द‘‘ का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। आज का दिन इस करिश्माई नेता, प्रेरक व्यक्तित्व और महान योद्धा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह कार्यक्रम डॉ.अनीष पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश काले के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेडरिबन, रेडक्रॉस के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन करते हुए सेवासदन शिक्षा समिति की यशस्वी अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला एवं मैनेजर श्री मनीष पटेल के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
