मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनशिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 11 मई को शाहजहाँपुर पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर कुल 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।

SP सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं ASP ग्रामीण/ASP नगर के पर्यवेक्षण में IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का नोडल अधिकारी ASP ग्रामीण को बनाया गया है।

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित कर रही है।

अभियान का उद्देश्य है कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायतों का प्रभावी समाधान कर रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.