राष्ट्रपति ने श्रीमती कविता खन्ना को नियुक्त किया ट्रिपल आई टी भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन | New India Times

जमशेद आलम/एम.एम. सिद्दीक़ी, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रपति ने श्रीमती कविता खन्ना को नियुक्त किया ट्रिपल आई टी भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन | New India Times

राष्ट्रपति ने श्रीमती कविता खन्ना को ट्रिपल आई टी भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
श्रीमती कविता खन्ना की नियुक्ति भारतीय आई टी शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में श्रीमती कविता खन्ना, जो की एक प्रमुख समाज सुधारक एवं पर्यावरणविद हैं, को IIIT भोपाल के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह अतिरिक्त प्रभार, अध्यक्ष, बीओजी, आईआईआईटी सोनीपत के रूप में उनकी भूमिका के साथ, आई आई आई टी भोपाल में बीओजी अध्यक्ष के रूप में किया गया है।
श्रीमती खन्ना, चार बार के सांसद रह चुके एवं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार स्वर्गीय विनोद खन्ना जी की पत्नी हैं, एवं कविता एंड विनोद खन्ना फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्र रह चुकीं, श्रीमती खन्ना ने बैरिस्टर ऑफ़ लॉ फ्रॉम लिंकस इन् की उपाधि प्राप्त की है| उनकी नियुक्ति, संस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस नियुक्ति के बाद संस्थान में निर्णय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम आईटी क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कविता खन्ना की शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक कार्यों का महत्व

कविता एंड विनोद खन्ना फाउंडेशन, पिछले कई सालों से समाज को बेहतर बनाने का यथासंभव प्रयास कर रहा है। अपनी फाउंडेशन के तहत, कविता खन्ना जी, युवाओं को तकनीकी तौर पर दक्ष बनाने का काम करती है एवं उनको नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान करती है। यह संस्था महिला सशक्तिकरण, खेल-कूद, पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट योगदान देती आ रही है। श्रीमती कविता खन्ना के शैक्षणिक योग्यता एवं सामाजिक सुधार के लिए किये गए कार्यों का अनुभव, IIIT भोपाल के लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि उनका ये मानना रहा है की, शैक्षणिक संस्थानों का उद्देश्य ना केवल तकनीकी कौशल का विकास करना है, बल्कि विद्यार्थिओं में सामाजिक जिम्मेदारी एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना भी है। उनकी नियुक्ति से IIIT भोपाल को ना केवल अपने दृष्टिकोण में सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि वे संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में योगदान देंगी। साथ ही, उनकी नेतृत्व क्षमता संस्थान के विकास को नयी दिशा दे सकती है।

संस्थान में सुधार एवं नवाचार के अवसर

श्रीमती खन्ना के नेतृत्व में IIIT भोपाल में बेहतर प्रशासनिक और रणनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार आने की संभावना है। उनका मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड का सक्रिय और सक्षम नेतृत्व जरूरी है। इसके अलावा, वे संस्थान को उद्योग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में उन्नति करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। वह हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की पक्षधर रही हैं एवं उन्होंने शिक्षा का सही उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।
उनकी नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्रपति का यह निर्णय शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक सकारात्मक दिशा में कदम है, जो भारतीय आईटी शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा।
ट्रिपल आई टी भोपाल के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह ने श्रीमती कविता खन्ना की ट्रिपल आई टी भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चेयरपर्सन नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कविता खन्ना के वृहद अनुभव से ट्रिपल आई लाभान्वित होकर आई टी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना योगदान देता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.