भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पांढुर्णा में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पांढुर्णा में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर संदीप मोहोड़ को नियुक्त कर जिले की कमान सौंपी गई है। इस घोषणा से पांढुर्णा, सौंसर में कार्यकताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष के शनिवार को पांढुर्णा आगमन होने पर जगह जगह स्वागत किया गया। पांढुर्णा आगमन पर सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे अपने पार्षदों के साथ , स्वागत किया गया जैसे ही घोषणा हुई सौसर, पांढुर्णा में उनके समर्थकों ने मिठाई बाटी फ़टाखे फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की एवं प्रदेश संगठन का आभार जताया। भाजपा जिला अध्यक्ष का पद संदीप मोहोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष माननीय श्री संदीप भाऊ मोहोड का जिला भाजपा कार्यालय पांढुरना में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्षा श्रीमती वैशाली ताई महाले, पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री मा.श्री नानाभाऊ मोहोड, नगराध्यक्ष श्री संदीप जी घाटोडे, श्री उज्वलसिंह जी चौहान, श्री विष्णु जी लेंडे,श्री यादव राव डोबले, श्री अरुण जी भोसले , बापू बालपांडे, प्रशांत दाढ़ें, महेंद्र घोड़े, प्रदीप जूननकर, दुर्गेश ऊईके, मदन भांगे,सहित समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ गणमान्य नेतागण और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष माननीय श्री संदीप जी मोहोड ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम के समापन के बाद नगरीय क्षेत्र के धार्मिक स्थल दादाजी दरबार, माॅं भवानी मंदिर, हनुमान मंदिर, नारयणदेव मंदिर पुजा-अर्चना दर्शन कर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर आभार प्रकट किया।

By nit