मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ०पी०ओ०) की बैठक में जिलाधिकारी ने फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थी एफ०पी०ओ० से एक-एक कर वार्ता की जिसमे मुघपुरी एफ०पी०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष में 700 बीघा खेत में सुपर सीडर से गेहूँ की बुआई कराई , विभाग द्वारा प्रदान किए गए, यंत्रों को 250 रूपये प्रति बीघा की दर से किराए पर जुताई के लिए कृषकों को प्रदान किया गया है।
एग्रीगेटर लाभार्थी सी०एस०सी० अवध बण्डा एफ०पी०ओ द्वारा अवगत कराया गया कि उनका एफ०पी०ओ० गुड को बनाकर विपणन का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी ने समस्त एफ०पी०ओ० को निर्देशित किया कि जब तक आप वल्यू एडेड, प्रोसेसिंग का कार्य नहीं करेगें तब तक एफ०पी०ओ० का लाभ नहीं बढ़ेगा।
इसकी उपयोगिता भी पूर्ण नही होगी, वल्यू एडीशन नही होने के कारण एफ०पी०ओ० की डी०पी०आर० को बैंक द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है, इसी कड़ी में प्रतिभाग करने वाले एफ०पी०ओ० को अवगत कराया गया कि बैंको द्वारा उनके द्वारा प्रेषित की जाने वाली डी०पी०आर० को स्वीकृत करने में रूचि नहीं ली जा रही है।
जिस पर जिलाधिकारी ने एफ०पी०ओ० को अवगत कराया गया कि आप अपने ए०आई०एफ० के माध्यम से ऋण को स्वीकृत कराए, जिस पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रोजेक्ट की कास्ट पर 6 प्रतिशत ऋण सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
बैठक के अन्त में जनपद के गंगा भूमि सीड्स प्रोडक्शन क०लि० एवं गंगा बेसिन आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० बण्डा के द्वारा उत्पादित किए जा रहे उत्पाद को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, को भेट स्वरूप प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त एफ०पी०ओ को निर्देशित किया कि वे अपने उत्पादन की पैकेजिंग पर ध्यान दे जिससे वे बाज़ार से जुड़ सकें, एफ०पी०ओ० की प्रगति के लिए बाजार से जुड़ाव अत्यन्त आवश्यक है।
बैठक में 32 एफ०पी०ओ० द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, के०वी०के० के वैज्ञानिक, मण्डी निरीक्षक, जिला परियोजना समन्वयक यू०पी०डास्प, किसी निर्देशक धर्मेंद्र सिंह,जिला अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

