नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

घने जंगल में रबर के पेड़ों में दिहाड़ी करते मज़दूरों के बीच पहुंची केंद्र सरकार की टीम ने विकास के बुनियादी ढांचे की जानकारी ली। ओडिशा के गजपति जिले में पहुंची टिम का नेतृत्व खेल मंत्री रक्षा खडसे ने किया। खडसे ने ग्राम पंचायत संघ, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यो से वार्तालाप कर उनके रोजनामचे के बारे में पूछताछ की। तारागडाला की आरोग्य सेवाओ को जांचने के लिए आयुष्मान भारत केंद्र पर दस्तक दी। अनुकुंदाकूड़ा की आंगनबाड़ी कर्मियों से उनके कर्तव्य के विषय मे समझ विकसित करते हुए जनता के बीच वो किस प्रकार से काम करते है।

बच्चों की देखभाल कैसे करते हैं उनको पोषक आहार देने संबंधी सरकार और जनता में किस तरह से संवाद बनाते हैं इस बाबत चिकित्सा की। इतने भर से नहीं रुकते टिम लीडर ने गजपति के जिला प्रशासन की बैठक आयोजित करी जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर पर आम जनता की व्यापक सहभागिता के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रमों का सुझाव दिया।

खडसे ने इस पूरे दुर्गम क्षेत्र के जनजीवन को नजदीक से समझने की कोशिश की लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को हर हाल में समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ रोजगार के मोर्चे पर काम करने के लिए केंद्र सरकार संजीदगी से जांच और मूल्यमापन प्रोग्राम प्लान कर रही है।
