नवागत उपजिलाधिकारी कुणाल ने संभाला इटवा तहसील का कार्यभार | New India TimesOplus_131072

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नवागत उपजिलाधिकारी कुणाल ने संभाला इटवा तहसील का कार्यभार | New India Times

नवागत उपजिलाधिकारी कुणाल ने बुधवार को तहसील इटवा का कार्यभार संभाल लिया। वह उपजिलाधिकारी न्यायिक बांसी तहसील से यहां आए हैं।उन्होंने एक भेंटवार्ता में बताया कि शासन के मंशानुसार तय गाइडलाइन के आधार पर कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसमें राजस्व, खसरा, फार्मर रजिस्ट्री, विकास, शत्रु सम्पत्ति का चिन्हांकन, आईजीआरएस आदि कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि फरियादियों को न्याय देना उनका प्रमुख उद्देश्य है। शासन के मंशानुसार प्रशासनिक कार्याें को पूरा करने के साथ कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी जाएगी। इसके साथ ही बार और बेंच में पूर्ण रूप से सामंजस्य बना करके रखेंगे।

ज्ञात हो कि यहां तैनात रहे उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य का नौगढ़ तहसील स्थानांतरण हो गया। जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने 08 जनवरी 2025 को सात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में जनहित और प्रशासनिक आधार पर फेरबदल कर दिया है। इस स्थानांतरण में यहां तैनात रहे उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य को नौगढ़ तहसील का कार्यभार सौंपा गया है। कल्याण सिंह मौर्य का इटवा में 06 माह 17 दिन का कार्यकाल बीता है। जिसमें उन्होंने 40 वर्षाें से भूमि विवाद के लम्बित मामलों को निपटाया है। उनके द्वारा आईजीआरएस पर पंजीकृत जनसमस्याओं आदि का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण से ही इटवा को प्रथम स्थान मिला था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.