मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में बुधवार को संवैधानिक अधिकार रथयात्रा गोरखपुर जनपद नगर पंचायत पीपीगंज में पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनाकर जमकर स्वागत किया गया। निषाद, केवट, मल्लाह सहित कई जातियों को एसी का दर्जा देने की मांग के लेकर यह रथ यात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा का शुभारम्भ सहारनपुर जिले के मां शाहकुंभरी देवी शक्तिदेवी पीठ से 30 नवंबर को किया गया था। यह यात्रा राज्य निषाद बाहुल्य विधान सभा से सम्बंधित 200 विधान सभा क्षेत्र से होते हुए दिल्ली पहुंचने के उपरांत समाप्त किया जाएगा। रथ यात्रा गोरखपुर शहर से शुरु होकर घुन घुन कोठा, डोहरिया बाजार, जसवल बाजार, भरोहिया होते हुए नगर पंचायत पीपीगंज पहुँचा।

