मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर में स्थित यूनियन बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक कुमार ने पीपीगंज शाखा पर आधार कार्ड सेन्टर का शुभारंभ करते हुए कहा कि शाखा पर आधार कार्ड सेन्टर खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद यूनियन बैंक पीपीगंज शाखा के शाखा प्रबंधक सुमित झा ने कहा कि इस समय आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। जिसको देखते हुए शाखा पर आधार कार्ड सेन्टर बनाया गया है जिससे पीपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक कुमार ने पीपीगंज यूनियन बैंक के शाखा पर आधार कार्ड सेन्टर का फीता काट कर शुभारंभ किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से उप शाखा प्रबंधक मदन यादव, सुनील कुमार, अशोक कुमार, शिवशंकर लाल, कृष्णा गौड़, कमलेश गौड़,पवन कुमार, मुकेश कुमार रावत,दिशांत पटेल, राजकुमार गौड़,साहब जान, समेत दर्जनों की संख्या में शाखा के लोग उपस्थित थे।

