घने कोहरे के कारण बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दस लोग घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

घने कोहरे के कारण बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दस लोग घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दर्जन भारी यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। बस नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी शाहजहांपुर के खुटार के तिकुनिया चौराहे पर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से बस टकरा गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सोमवार को हुए हादसे में कुछ लोगों के मामूली चोटे आए जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही बस चालक विशाल, एक महिला सीता तथा उसका तीन वर्ष का बेटा सुशील  गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.