पांढुर्णा जिला श्रमजिवी प्रत्रकार संघ ने जिले में जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति करने की उठाई मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला श्रमजिवी प्रत्रकार संघ ने जिले में जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति करने की उठाई मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश श्रमजिवी प्रत्रकार संघ जिला पांढुर्णा और मीडिया संगठन के तत्वाधान में जिले के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु उपस्थित थे। श्रमजिवी प्रत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष सचिन (गुड्डू) कावले ने जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा से चर्चा उपरांत शासन की योजनाओं की जानकारी और जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन की जानकारी जनहित में प्रकाशित करने मध्यप्रदेश शासन के जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति करने की अत्यंत आवश्यकता होना बताया है। हाल ही में पांढुर्णा जिला बनने विगत एक वर्ष की अवधि समाप्त होने के उपरांत भी, पांढुर्णा में जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से विशेष अनुरोध किया कि समय-समय पर शासन-प्रशासन ‌द्वारा जनहितार्थ योजनाओं के प्रकाशन एवं समाचारों से सम्बन्धित प्रेस-नोट पांढुर्णा जिले के समस्त मीडिया जगत के बंधुओं को दिलाने की मांग रखी साथ ही पांढुरना जिले में जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति कर कार्यालय की स्थापना करने की मांग की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजिवी प्रत्रकार संघ जिला पांढुर्णा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला अध्यक्ष सचिन (गुड्डू) कावले, महा सचिव नितिन जैसवाल, राम ठाकरे संभागीय अध्यक्ष, सुधीर नांदेकर, मनोज गुडधे, प्रवीण वाहने, गौरव बावनकर, शुभम नांदेकर, योगेश गजभिए, देवेन्द्र ख़ुरसंगे, राम पवार, रवि नारनवरे, अर्पित गडकरी, सुरेश तनवानी, सुभाष पराड़कर, पवन तिडके, गौरव कौशिक, बापू पराड़कर, अनिल सांबारे, नीरज दुबे, मोहम्मद सिराज एवं समस्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article