पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भारतीय किसान संघ जिला धार ने आज एटीएम अश्विनी कुमार रावत, उपसंचालक कृषि विभाग एवं उपसंचालक उद्यानिकी विभाग को अपनी समस्या का ज्ञापन देकर चर्चा की। जिला मंत्री अमोल पाटीदार ने ज्ञापन का वाचन किया और समस्या के बारे में बताया। उसमें मांग की गई है कि मुख्य रूप से ओलावृष्टि से हुई फसल का सर्वे करवा कर अति शीघ्र मुआवजा दिया जावे, मटर श, लहसुन, प्याज में भारी नुकसान हुआ है, किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का जल दिया जावे, भोपाल से आए पीथमपुर में यूनियन कार्बाइन कचरे का विरोध करता है, घोड़ा रोड से हो रहे नुकसानी का सर्व करवाकर मुआवजा दिया जावे, सोयाबीन खरीदी में किसानों की उपज का 50% राशि काटी जा रही है उसे बंद किया जावे जिन किसानों का राशि काटी गई है उन्हें वापस किसानों को दिया जावे।
बागड़ी में आलू गलत दवाई दी जाने के कारण आलू खराब हो गए उसपर उचित कार्रवाई की जावे। अधिकतम सोसायटियों में इस वर्ष 50% खाद भी उपलब्ध नहीं हुआ है जिसके कारण किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा, किसानों को नगद में खाद खरीदना पड़ा। इन समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, मनावर अध्यक्ष ओंकार मुकाती, ओम प्रकाश शर्मा, शेखर चौधरी, गोपाल पटेल, वासुदेव सांखला, प्रभात चौधरी, कालूराम नाहर, अंबालाल पाटीदार आदि किसान मौजूद रहे।

