कलेक्टर द्वारा सजेली मालजी सात का किया गया निरीक्षण, सचिव के उपस्थित ना होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिए जाने हेतु दिए निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा सजेली मालजी सात का किया गया निरीक्षण, सचिव के उपस्थित ना होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिए जाने हेतु दिए निर्देश | New India Times

झाबुआ जिले के ग्रामीण जनों की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती किसानी है कृषि के मुख्य कार्यों के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय सृजन के स्रोतों से जोड़ना समय की महती आवश्यकता है। आय सृजन के अतिरिक्त संसाधन जुटाने में रुचि रखने वाले किसान परिवारों के लिए ऑइस्टर मशरूम उत्पादन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कलेक्टर नेहा मीना ने मेघनगर विकासखण्ड के ग्राम सजेली मालजी सात में अपने भ्रमण के दौरान ग्रामीण जनो से चर्चा करते हुये उक्ताशय के विचार व्यक्त किये।

कलेक्टर द्वारा सजेली मालजी सात का किया गया निरीक्षण, सचिव के उपस्थित ना होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिए जाने हेतु दिए निर्देश | New India Times

ग्राम सजेली मालजी सात में प्रारम्भिक तौर पर 10 से अधिक किसानों ने ऑइस्टर मशरूम उत्पादन की शुरूआत किये जाने के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना ने स्वयं प्रत्यक्षतः अवलोकन करते हुये ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुये समुचित निर्देश दिये। ग्राम के कृषक पुष्पा, दिनेश धन्ना, दलसिंह लालजी, अमरसिंह लालजी के यहा मशरूम उत्पादन गतिविधि का सुक्ष्मता से अवलोकन करते हुए समुचित सावधानी बरतने की अपेक्षा व्यक्त की गई। जिले में कृषिगत संवर्ग के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों में विगत समय से ऑइस्टर मशरूम उत्पादन के निर्देश दिये जाते रहे हैं।
कृषक मूलचंद परमार द्वारा लगाई गई ऐजोला उत्पादन इकाई का अवलोकन करते हुये कलेक्टर नेहा मीना ने अन्य ग्रामीणों से अपनाने का आग्रह किया। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने ग्राम में अमरसिंह परमार के यहाँ अरहर की झाबुआ देशज किस्म के प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। मिर्ची उत्पादन की नवीन वैज्ञानिक पद्धति टनल कल्टीवेशन अपनाते हुये कृषक दलसिंह लालजी द्वारा किये गये नवाचार का कलेक्टर द्वारा अवलोकन करते हुये कृषकों को प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर द्वारा सजेली मालजी सात का किया गया निरीक्षण, सचिव के उपस्थित ना होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिए जाने हेतु दिए निर्देश | New India Times

भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से समस्या के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा ट्रांसफॉरमर नहीं लगाए जाने की समस्या बताई कलेक्टर ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया साथ ही सचिव के उपस्थित ना होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस दिए जाने हेतु निर्देश दिए। कृषिगत संवर्ग के नूतन ओर उन्नत कार्यों के अवलोकन के लिये कलेक्टर नेहा मीना द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिले के उप संचालक कृषि एन.एस. रावत, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. जगदीश मौर्य, परियोजना संचालक आत्मा जी. एस. त्रिवेदी, एम. एस. धार्वे, उप परियोजना संचालक आत्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रकाश बामनिया और मैदानी अमला उपस्थित रहा।

By nit