देव दीपावली पर घाटों में उत्कृष्ट साज सज्जा करने वाले संस्थाओं एवं सामाजसेवियों को किया गया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

देव दीपावली पर घाटों में उत्कृष्ट साज सज्जा करने वाले संस्थाओं एवं सामाजसेवियों को किया गया सम्मानित | New India Times

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेन्द्र कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने देव दीपावली के अवसर पर घाटों में उत्कृष्ट साज सज्जा करने वाले संस्थाओं एवं सामाजसेवियों को सम्मानित किया। दिनांक 15 नवम्बर 2024 को आयोजित देव दीवापली के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजसेवी गणमान्यों के द्वारा यमुना जी के घाटों को सुसज्जित एवं सजाया गया था। उत्कृष्ट साज-सज्जा, दीपों द्वारा अलंकार तथा दीप प्रज्जवल निरन्तरता के आधार पर 03 सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित घाटों से संबंधित संस्थाओं/ उद्यमियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु निर्णायक मण्डल का गठन किया गया था। निर्णायक मण्डल द्वारा लिये गये निर्णयों के अनुसार अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेन्द्र कुमार एवं नगरञ मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने प्रयाग घाट, श्रृंगार घाट, श्याम घाट, राम घाट एवं संत घाट को सजाने वाले जीएलए यूनिवर्सिटीज के ए०के० गुप्ता को प्रथमञ पुरस्कार, दाऊजी घाट एवं दण्डी घाट को सजाने प्रखर त्यागी को द्वितीय पुरस्कार तथा सूर्यघाट, तिलोई घाट एवं ध्रुव घाट को सजाने वाले अभिषेक अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article