केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया 'एम्बुलेंस को रास्ता दें' अभियान | New India Times

सौरभ मिश्रा, सुल्तानपुर (यूपी), NIT:

केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा एंबुलेंस को रास्ता दें अभियान चलाया गया। बच्चों के द्वारा एंबुलेंस को रास्ता दें के लिए चित्र बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित केशव सिंह ने किया।

केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया 'एम्बुलेंस को रास्ता दें' अभियान | New India Times

इस मौके पर उपस्थित मुख्य वक्ता शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस को रास्ता दें – बाईं ओर चलें, धीरे चलें ताकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन दाईं लेन से तेज़ी से आगे बढ़ सकें। सभी ड्राइवर और लोगों को समझाएं कि भीड़भाड़ वाले ट्रैफ़िक में एम्बुलेंस कैसे तेज़ी से आगे बढ़ सकती है। इस मौके पर उपस्थित राज्य पुरस्कार से सम्मानित केशव सिंह ने कहा कि भारत के यातायात नियमों के अनुसार एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को रोकने पर जेल काटनी पड़ सकती है। एंबुलेंस में कोई ऐसा मरीज मौजूद है, जो कंडीशन सीरियस है और सही समय पर इलाज ना मिलने की वजह से उसकी मौत हो सकती है।

केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया 'एम्बुलेंस को रास्ता दें' अभियान | New India Times

इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित कांति सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में जब कोई मरीज होता है तो उसे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाना होता है जिसके लिए एंबुलेंस तेज भी चलती है और लोगों को उसे रास्ता भी देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह ने किया।
आए अतिथियों के प्रति संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉक्टर अनूप मिश्रा, बृजेंद्र मिश्र, अंकित मौर्य, डॉ. दीपा द्विवेदी, गुल फूल बेगम, पम्मी बनो, वीर विक्रम सिंह, बबीता जैन, मुक्ता सिंह, रचना, खुर्शीद, सीमा यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.