भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की हुई शुरूआत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की हुई शुरूआत | New India Times

भोपाल मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए, आज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 स्थित महिला प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म नंबर 06 स्थित सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में 25 पैड की क्षमता वाली सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। यह सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी, जिससे उन्हें सफर के दौरान स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे सफर के दौरान इमरजेंसी में पैड की सुविधा मिलेगी। महिलाएँ पाँच रुपये का सिक्का डालकर आसानी से सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकती हैं।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की हुई शुरूआत | New India Times

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती गुंजन त्रिपाठी ने इस पहल को महिला यात्रियों के आत्मसम्मान, सुविधा और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से महिलाओं को यात्रा के दौरान स्वच्छता और आत्मनिर्भरता मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुखद और सुरक्षित बनेगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, और गैर सरकारी संगठन -“सेतु”  की सह-संस्थापक श्रीमती मीता वाधवा के साथ महिला कल्याण संगठन की अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की हुई शुरूआत | New India Times

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि महिला प्रतीक्षालय में स्थापित की गई इस वेंडिंग मशीन से महिला यात्रियों को समय पर और आसानी से सेनेटरी पैड मिल सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा और भी आरामदायक और सुरक्षित बनेगी। यह पहल महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से की गई है।

“सेतु”  की सह-संस्थापक श्रीमती मीता वाधवा ने इस पहल के लिए महिला कल्याण संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम रेलवे प्रशासन द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वेंडिंग मशीन का रखरखाव और इसमें सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सेतु NGO द्वारा निभाई जाएगी।

यह पहल महिला यात्रियों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में एक बड़ी राहत साबित होगी। इससे उनकी यात्रा के दौरान होने वाली झिझक को कम किया जा सकेगा और वे स्वच्छता व सुविधा का लाभ उठा पाएँगी। भोपाल रेल मंडल  का यह प्रयास महिलाओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आत्मविश्वासपूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article