मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाल तेली की बजरिया में जीजा ने घर में घुसकर धारदार हथियार से साली को उतारा मौत के घाट। मृतिका निकिता सक्सेना उर्फ कोमल 23 वर्ष बच्चों को कोचिंग पढ़ने का कार्य करती थी, वह घर पर अकेली थी, उसकी मां सब्जी लेने के लिए गई थी उसी समय जीजा ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
सुरेंद्र पाल सिंह थाना सरदार बाजार प्रभारी पुलिस तुम के साथ पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश एस ने एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी पंजक पंत के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसपी ने तत्काल पुलिस टीमों को लगाया और जीजा अंशुल को किया गिरफ्तार पूछताछ जारी।
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टि पता चला है कि जीजा अपनी साली की शादी अपने भाई के साथ करना चाहता था फिलहाल पूछताछ चल रही है जल्दी पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।

