संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT;
मप्र पुलिस हाल ही में गैंगरेप की काररवाई में ढिलाई और वरिष्ठ अफसरों की यौन उत्पीड़न में लिप्तता के कारण बदनामी जेल रही है। सोशल मीडिया पर भी उसकी कानून का मखौल उड़ाते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं, इस कारण डीजीपी ने अपनी पहल में पहले अपने घर को ठीक करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने बेलगाम हो चुके अफसरों और कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए नया फरमान जारी कर दिया है, जिसके अंतर्गत सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते थे, लेकिन अब इसका उल्लंघन करने वाले पुलिस वालों पर पब्लिक कार्यवाही करेगी। पूरे प्रदेश में एक सोशल साइट का नंबर जारी किया गया है। नंबर पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले पुलिस अफसर और कर्मचारियों का फोटो भेज दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एक से अधिक बार उल्लंघन किए जाने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए इसे कड़ाई से पालन करवाने के लिए कहा है, साथ ही उनका कहना है कि पुलिस कर्मी कानून का पालन खुद नहीं करते और जनता से पालन करने की अपेक्षा रखते हैं, इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है ।इसलिए सबसे पहले उन्हें इसका पालन करना होगा।
वह नंबर है जिस पर आप भी उन पुलिस वालों की फोटो खींच कर भेज सकते हैं जिन्होंने सीट बेल्ट और हेल्मेट नहीं लगाए हैं:- 7049100983
