दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
23 अक्टूबर 2017 से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है। आज फाइलेरिया दिवस को पूरी तरह से फ्लॉप करके बहिष्कार कर दिया गया। आंगनवाड़ी ब्लाक संडवा चण्डिका की अध्यक्षा रेखा शुक्ला अपने साथ काफी संख्या में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को लेकर पूरी तरह से धरना प्रदर्शन को सफल किया।
आंगनवाड़ी संघ के हड़ताल से सरकारी योजनाएं फ्लॉप हो रही हैं। 4000 हजार मानदेय की जगह 18000 हजार बेतन बृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इन आंगनवाड़ी महिलाओं के ऊपर योगी सरकार की पुलिस लाठीचार्ज भी कर चुकी है। सरकार में आने के पहले वादा भी किया गया था लेकिन अपने वादों से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुकर रही है, इस प्रकार का आरोप आंगनवाड़ी संघ संडवा चण्डिका प्रतापगढ़ की अध्यक्षा रेखा शुक्ला ने लगाई है।
