माँ अन्नपूर्णा रसोई के एक वर्ष पूर्ण होने पर दानदाताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

माँ अन्नपूर्णा रसोई के एक वर्ष पूर्ण होने पर दानदाताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

नगर में जरुरतमंदों की सेवा के लिए संचालित माँ अन्नपूर्णा रसोई के एक वर्ष पूर्ण होने पर समारोह पूर्वक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माँ अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के महामंत्री समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा,रसोई का संचालन जरुरतमंद लोगों के लिए चलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस पुनीत कार्य को करने का अवसर दिया।

माँ अन्नपूर्णा रसोई के एक वर्ष पूर्ण होने पर दानदाताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

मुख्य अतिथि भाजपा नेता ने प्रतिदिन रसोई में दान देने वाले 230 दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रसोई का संचालन कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है जिससे श्रद्धालुओ ,जरुरतमंदों गरीब एवं निराश्रितों के लिए 10 रुपये में भर पेट भोजन की व्यवस्था की।
कोषाध्यक्ष आदर्श सोनी ने एक वर्ष का व्यौरा देते हुए कहा कि, कुल 19 लाख 05 हजार 894 रुपये दानदाताओं से प्राप्त हुए तथा 18 लाख 16 हजार 305 व्यय हुआ। समाजसेवी केशव अग्रवाल ने रसोई के लिए सोलर प्लांट देने की घोषणा की।

माँ अन्नपूर्णा रसोई के एक वर्ष पूर्ण होने पर दानदाताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

माँ अन्नपूर्णा रसोई के संचालक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, छोटी काशी गोला भगवान शिव जी की नगरी है यहाँ वर्षभर श्रद्धालुओं का आना रहता है तथा अनेकानेक लोग जीविकोपार्जन के लिए यहाँ मजदूरी करने आते है उन सबके लिए 10 रुपये में भर पेट भोजन के लिए समाज के सहयोग से नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ निरन्तर चलती रहेंगी।

इस अवसर पर बी एच एल के लीगल मैनेजर अवनी कुमार पांडेय समाजसेवी, केशव अग्रवाल, के के गुप्ता तहसीलदार सुखबीर सिंह, पंडित रामदेव शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह, शिवकुमार बाजपेई पिंटू, मिथिलेश सिंह, शिव मंदिर के मुख्य पुजारी  दिनेश मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल सत्य प्रकाश अग्रवाल आदर्श सोनी, रसोई संचालक गौरव ज्ञान त्रिपाठी, अविनाश गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, धीरज बाजपेई, रविंद्र कटियार, पंकज बाजपेयी, रामेंद्र शुक्ला, अशोक सक्सेना, जमाल अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन रामजी गुप्ता ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.