अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

धारवाड़ कर्नाटक के आरएन शेट्टी इंडोर स्टेडियम में 18 से 20 नवंबर तक अस्मिता महिला ताइक्वांडो लीग (खेलो इंडिया) प्रतियोगिता खेली गई इसमें मथुरा की विशाखा ने 46 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार वासने और मथुरा रिफाइनरी एम्पलाइज क्लब के स्वराज तोमर जी जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव जी ने विशाखा को सम्मानित किया। इस दौरान सचिव दीपक कुमार कपिल कुमार अजीत सिंह मधु रेखा शर्मा पूनम तुलसीराम आदि रहे।

