चार टन गोवंश मांस के साथ एक गिरफ्तार, 8 तस्कर फरार | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​चार टन गोवंश मांस के साथ एक गिरफ्तार, 8 तस्कर फरार | New India Timesमहाराष्ट्र के धुलिया शहर में गोंवंश तस्कर गिरोह सक्रिय हैं जो अवैध रूप से महाराष्ट् में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे हैं और बड़ी संख्या में मांस मुंबई व अन्य शहरों में भेजा जा रहा है । पुलिस निरिक्षक अभिषेक पाटिल ने सफलता पूर्वक दबिश देकर  4 लाख रुपये के मांस के साथ 15 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।​चार टन गोवंश मांस के साथ एक गिरफ्तार, 8 तस्कर फरार | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार मोहाड़ी पुलिस ने चार टन गोमांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से बाकी अपराधी फ़रार होने में कामयाब हो गए हैं। मोहाड़ी पुलिस ने तीन टाटा एस और एक मिनी ट्रक के अलावा चार लाख रुपये का प्रतिबंधित गोंवश मांस ज़ब्त किया है , जबकि गोमांस की तस्करी और काटने वाले आठ से अधिक तस्कर मौके से फरार हो गए। ​चार टन गोवंश मांस के साथ एक गिरफ्तार, 8 तस्कर फरार | New India Timesजानकारी के अनुसार  थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक अभिषेक पाटिल नियमित रूप से गुरूवार की देर रात को मुंबई आगरा स्थित क़ब्रस्तान के समीप रात्रिकालीन गश्त कर रहे थे कि इसी बीच उन्हें सी एसपी हिमंत जावध से सूचना मिली कि उनके इलाके में क़ब्रस्तान के पास झाड़ियों में गोवंश हत्या कर के उसका मांस मुंबई तस्करी किया जाने वाला गिरोह सक्रिय रूप से कार्ये कर रहा है, थाना प्रभारी निरीक्षक पाटील ने मौके पर पहुँच कर इलाके की दबिश दी जिसमें चार टन वजन का कटा हुआ मांस, चार टाटा एस वहान और एक मिनी ट्रक में रखा हुआ था बरामद किया। पुलिस टीम के साथ छापेमारी को देख कर तस्करों ने घटना स्थल से भागना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि इस बीच 8 तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन टीम ने एक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से चार टन गोमांस के साथ तीन मिनी ट्रक और एक मिनी ट्रक पुलिस ने बरामद किया है। ​चार टन गोवंश मांस के साथ एक गिरफ्तार, 8 तस्कर फरार | New India Times

मांस की जांच हेतु उस का सेम्पल फॉरेन्सिक लेब को भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में ही अस्पष्ट होगा कि जब्त किया हुआ मांस प्रतिबंधित गो वंश का है या नही। उसके बाद ही गो हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अपराधी मोहम्मद हाशिम फजूल रहेमान निवासी माधवपुरा धुलिया को कोर्ट में उपस्थित किया गया जिसे चार दिसम्बर तक पुलिस कस्टडी में दिया गया है। पुलिस गोंवश हत्या तथा तस्करी गिरोह के सक्रिय होने तथा मुख्य आरोपी व अन्य लोगों पर से पर्दा उठाने के लिए जांच करेगी: अभिषेक पाटील, थाना प्रभारी निरीक्षक मोहाड़ी पुलिस स्टेशन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article