आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिले में स्थित श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया। संग्रहालय का निर्माण 40.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। आज स्थानीय दशहरा मैदान में आयोजित एक सभा में छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की उपस्थिति में यह लोकार्पण कार्यक्रम हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2016 को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को संजोने के लिये विभिन्न राज्यों में संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी। इसी पहल के तहत छिंदवाड़ा में इस संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यह स्थल पेंच-पचमढ़ी मार्ग पर छिन्दवाड़ा के वी आई पी रोड पर स्थित है।
