पटेल वार्ड में सीएमओ द्वारा भेदभाव करने के मामले में खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम ने किया पटेल वार्ड का औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान समस्याएं देख एसडीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पटेल वार्ड में सीएमओ द्वारा भेदभाव करने के मामले में खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम ने किया पटेल वार्ड का औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान समस्याएं देख एसडीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी नगर पालिका अंतर्गत आने वाले दलित बाहुल्य पटेल वार्ड में पार्षद त्रिवेंद्र जाट द्वारा करीब 6 माह से नगर पालिका सीएमओ को समस्याओं एवं अनियमितताओं के संबंध में निराकरण संबंधी लिखित शिकायत दी गई थी एवं मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया था जिसके बाद भी नगर पालिका अधिकारी द्वारा समस्या को नजरअंदाज कर निराकरण नहीं कराया गया जबकि अन्य वार्डों में सभी कार्य कराई जा रहे हैं सिर्फ पटेल वार्ड के साथ ही भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

पटेल वार्ड में सीएमओ द्वारा भेदभाव करने के मामले में खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम ने किया पटेल वार्ड का औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान समस्याएं देख एसडीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार | New India Times

जिसके बाद सीएमओ से प्रताड़ित होकर मुख्यमंत्री, कमिश्नर, प्रभारी मंत्री, सागर कलेक्टर आदि को पत्र के माध्यम से पटेल वार्ड के पार्षद ने सीएमओ पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत की थी जिसके बाद रविवार को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम देवरी भव्या त्रिपाठी ने पटेल वार्ड का सीएमओ एवं नगर के पत्रकारों के साथ निरीक्षण किया जिसमें पटेल वार्ड में ढेर सारी समस्याएं सामने आए जिसको लेकर एसडीएम ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई एवं सभी समस्याओं पर शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए जिसके बाद सीएमओ ने पटेल वार्ड का पूरा भ्रमण किया और सभी समस्या देखी व समस्या देख कहा कि वाकई में पटेल वार्ड नगर विकास में पिछड़ा हुआ वार्ड है जिसमें कई समस्याएं हैं जिनके निराकरण करने का पूरा प्रयास करूंगा। वहीं पार्षद का कहना है कि समस्याओं को लेकर एसडीएम मैडम ने निरीक्षण कर समस्याओं को मौके पर देखकर शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया है और मुझे पूरा आश्वासन दिया है कि आपके वार्ड की सभी समस्याएं शीघ्र हल कराई जायेंगी।

पटेल वार्ड में सीएमओ द्वारा भेदभाव करने के मामले में खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम ने किया पटेल वार्ड का औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान समस्याएं देख एसडीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार | New India Times

इनका कहना है:

आज पटेल वार्ड का निरीक्षण किया है, बहुत गंदगी व वहुत सारी समस्याएं मिलीं जिनको शीघ्र निराकरण करने के लिए सीएमओ को सख्त निर्देश दिये हैं व समस्याओं को हल करने के साथ यह भी स्पष्ट कहा है कि मैं सात दिन बाद पुनः वार्ड का निरीक्षण करूंगी: भव्या त्रिपाठी, एसडीएम देवरी।

आज पटेल वार्ड में एसडीएम महोदया द्वारा निरीक्षण में जो समस्याएं सामने आई हैं उनका शीघ्र निराकरण करूंगा: गजेन्द्र नगपुरे, सीएमओ नगरपालिका देवरी।

मैंने सीएमओ के खिलाफ पटेल वार्ड के साथ भेदभाव करने की शिकायत मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, कलेक्टर, एसडीएम को लिखित में की थी जिसके बाद एसडीएम मैडम द्वारा निरीक्षण कर समस्या देख तुरंत सीएमओ को पटेल वार्ड की सभी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। आगे देखते हैं कि समस्या हल होती या नहीं। यदि हल नहीं होगी तो वार्ड वासियों के साथ आन्दोलन व धरना प्रदर्शन करूंगा: त्रिवेन्द्र जाट, पार्षद पटेल वार्ड, देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article