संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मध्यप्रदेश सरकारकएक ओर जहाँ विदेशी टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा रही है वहीं इन टूरिस्टों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध न होने से आए दिन इनके साथ छेडछाड और अभद्रता के मामले भी सामने आते रहते हैं। ग्वालियर में बुधवार की सुबह अपनी बस लेकर पहुंचे पोलैंड के सैलानियों और बस स्टाॅफ के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने इनकी बस को नुकसान भी पहुंचाया और ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
