झाँसी नगर निगम में 52.08% और पूरे झांसी जनपद के नगरपालिका व नगर पंचायतों में 57.45% हुआ मतदान | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​झाँसी नगर निगम में 52.08% और पूरे झांसी जनपद के नगरपालिका व नगर पंचायतों में 57.45% हुआ मतदान | New India Timesउत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव का आज तीसरा व आखिरी दिन था। झांसी में तीसरे चरण का मतदान ईवीएम मशीन की खराबी के साथ देर शाम को ख़त्म हुआ। ​झाँसी नगर निगम में 52.08% और पूरे झांसी जनपद के नगरपालिका व नगर पंचायतों में 57.45% हुआ मतदान | New India Timesआज हुए मतदान में झाँसी नगर निगम में 52.08% वोटरों ने अपने ममताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। इसके साथ ही पूरे झाँसी जनपद की नगर पालिका, नगर पंचायतों में  कुल 57.45% मतदा हुआ। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में से हजारों की संख्या में वोटरों के नाम गायब होने से कई मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके, उन्हें मतदान केंद्र के बाहर से ही मायूस होकर लौटना पड़ा। कई बूथों पर मतदाताओं में नाराजगी देखी गयी। इसके साथ ही झाँसी के पुलिया नंबर 9 के आजाद स्कूल में बूथ संख्या 38 की ईवीएम मशीन में गड़बड़ी पाई गयी। जब बूथ के पीठासीन अधिकारी से इस मामले में जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया की तकनीकी फॉल्ट के कारण मशीन में खराबी आ गयी थी। उन्होंने बताया कि उस समय ईवीएम मशीन में कुल 4,5 वोट ही डाले गये थे, जिसे समय रहते बदल दिया गया।​झाँसी नगर निगम में 52.08% और पूरे झांसी जनपद के नगरपालिका व नगर पंचायतों में 57.45% हुआ मतदान | New India Timesमौके पर पहुंचे एसपी सिटी सहित पुलिस बल ने अराजक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गयी थी। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान तथा एसएसपी जे के शुक्ला अपने दल-बल के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करते रहे। देर शाम खत्म हुए मतदान के साथ पीठासीन अधिकारी अपनी अपनी ईवीएम मशीन को लेकर बीकेडी कॉलेज के कोठारी हॉल पहुंचे, जहाँ सुरक्षा के साथ मशीनों को रखा गया है। 

1 दिसंबर को मतगणना के बाद झाँसी नगर निगम को एक नया महापौर तथा 60 सभासद नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों को नए चैयरमेन मिलेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.