एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना तिरला अंतर्गत चिकलिया में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना तिरला अंतर्गत चिकलिया में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित | New India Times

आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला जिला धार अंतर्गत ग्राम चिकलिया में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत चिकलिया कि जनपद सदस्य श्रीमती अंगूरी बाई पति दिलीप द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद पर्यवेक्षक संगीता बामनिया द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को पोषण के द्वारा विस्तृत समझाइए दी गई। संतुलित आहार में हमें क्या-क्या लेना चाहिए, कौन सी सब्जी फल आदि में क्या प्रोटीन विटामिन होता है विस्तृत रूप से समझाया गया और बताया गया कि हमारा भोजन संतुलित होना चाहिए जैसे हमारे देश का झंडा तिरंगा है उसी तरीके से हमारे भोजन की थाली भी तिरंगे के रूप में होनी चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहें और सभी पोषक तत्व हमें मिल सकें। इसके साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण विभाग द्वारा से आए श्री योगेश मालवीय द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उसके बाद ग्रामीण महिलाओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण महिलाएं ग्राम पंचायत सचिव श्री भारत परिहार एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई। आभार पर्यवेक्षक संगीता बामनिया द्वारा व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.