साईं चौराहा नव युवक गणेश पांडाल पहुंच कर रोटरी क्लब अपना की टीम ने की महाआरती | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

साईं चौराहा नव युवक गणेश पांडाल पहुंच कर रोटरी क्लब अपना की टीम ने की महाआरती | New India Times

मेघनगर के प्रसिद्ध साईं चौराहा मेघनगर प्रजापति समाज नव युवक गणेश मंडल साईं चौराहा गणेश उत्सव के कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यो द्वारा प्रतिदिन होने वाले धार्मिक आयोजन एवं महा आरती एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम आदी  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यहां जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं प्रजापति समाज द्वारा दीप ज्योति से महा आरती में हिस्सा लेकर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

साईं चौराहा नव युवक गणेश पांडाल पहुंच कर रोटरी क्लब अपना की टीम ने की महाआरती | New India Times

इसी क्रम में मेघनगर रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई मिस्त्री, ओर पूरी टीम ने भगवान गणपति गजानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा के मन्नतों के देवता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से हमें नई ऊर्जा मानव सेवा करने के लिए मिली है और हम इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

साईं चौराहा नव युवक गणेश पांडाल पहुंच कर रोटरी क्लब अपना की टीम ने की महाआरती | New India Times

रोटरी क्लब अपना की पूरी टीम ने गणपति बप्पा से समाज की भलाई और समृद्धि की प्रार्थना भी की

उन्होंने समाज सेवा और धर्म के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट करते हुए कहा के भगवान गणेश की कृपा से वह समाज के लिए अपना योगदान हमेशा जारी रखेंगे। इसी क्रम में रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई मिस्त्री, श्रीमती माया शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, श्रीमती कुसुम सोलंकी, गोविंद सिंह चौहान, थाना प्रभारी के, एल, वरकड़े समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, श्रीमती सीमा जैन एवं जैन परिवार ने प्रसादी वितरण की एवं माह आरती का लाभ भी लिया।

इसी तरह आदी समाज सेवी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी साईं चौराहा  नव युवक गणेश मंडल के गणेश पंडाल में पहुंचे यहां नव युवक गणेश मंडल के अध्यक्ष रोमीत प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, सचिव विजय प्रजापति, संरक्षक बंटी प्रजापति, शैतान प्रजापति, संजय प्रजापति, दिलीप प्रजापति, मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रजापति, गोलू प्रजापति, एवं समस्त प्रजापति समाज, एवं अध्यक्ष प्रजापति समाज सचिन प्रजापत, एवं समिति के सभी सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

सभी अतिथियों ने दीप ज्योति से महा आरती की ओर समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा समिति के द्वारा किए जाने वालेे धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नव युवक गणेश मंडल प्रजापति समाज साईं चौराहा गणेश महोत्सव आस्था और उत्सव का एक संगम बना जहां राजनीतिक हस्तियों से लेकर आम जनता तक ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

By nit