एसपी राजेश एस. ने चौक कोतवाली का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश एस. ने चौक कोतवाली का किया औचक निरीक्षण | New India Times

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा तथा थाना प्रभारी से दर्ज मामलें व सम्बन्धित मामलों में कृत कार्यवाही के बारें में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचनें के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित ढंग से रखे है या नहीं तथा थाना परिसर स्थित कंम्प्यूटर कक्ष,मुंशी कक्ष, हवालात,मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा, थाने पर प्राप्त व उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। रजिस्टर संख्या 4 व अन्य रजिस्टरों को अद्यावधिक करने, हवालात की साफ सफाई व स्वच्छता रखने, महिला संबंधित अपराधों का शीघ्र निस्तारण करने, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिये गये।

थाने के अन्दर व बाहर लगें सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया।
पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सौम्या पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article