मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों को दिया आश्वासन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों को दिया आश्वासन | New India Times

आज रविवार 15 सितंबर 2024 को अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व मा० मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ प्रभावित क्षेत्र कोन ब्लॉक के ग्राम मवैया, हरसिंगपुर का दौरा कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित अधिकारी गण को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत, प्रकाश, दवाएं आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, कहीं कोई कमी न हो। मेडिकल टीम एक्टिव मोड़ में रहे। सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव जन्तुओं के काटने पर उसके इलाज के लिए लगाए जाने वाले एन्टी स्नैक वेनम व अन्य मेडिसीन व पशुओं को दी जाने वाली दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों को दिया आश्वासन | New India Times

इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल जिला अध्यक्ष व्यापार मंच अशोक पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिकी सिंह, हर्षित पटेल, राहुल ओझा आदि अनेक लोगों उपस्थित रहें।

उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article