धार्मिक रामलीला खेकड़ा ने निकाली रामध्वज यात्रा | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

धार्मिक रामलीला खेकड़ा ने निकाली रामध्वज यात्रा | New India Times

खेकड़ा कस्बे में धार्मिक रामलीला के आयोजन के लिए गांधी प्याऊ पर भूमि पूजन कर रामध्वज स्थापित किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ कस्बा खेकड़ा के प्रमुख मार्गों पर रामध्वज यात्रा निकाली गई। कस्बे में आगामी 30 सितम्बर से मुख्य बाजार गांधी प्याऊ पर रामलीला का मंचन प्रारम्भ होगा। इसके लिए भूमि पूजन किया गया। रामध्वज स्थापित किया गया। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य दोपहर में सीताराम मंदिर में एकत्र हुए। वहां से ढोल नगाडों के साथ केसरिया रामध्वज लेकर गांधी चौक पर पहुंचे। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने मंत्रोचार किए। गांधी प्याऊ पर जयश्रीराम का गगन भेदी उद्धगोश किया। प्रसाद का वितरण किया। कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके लिए गौशाला परिसर में शनिदेव मंदिर के प्रांगण में रिहर्सल शुरू करा दी गई है। यात्रा मे नेतराम डायरेक्टर, श्रद्धानंद पांचाल, संदीप प्रजापति, आदेश धामा, जतिन, रविकांत,  दीपक शर्मा, निखिल धामा, चन्द्रमोहन, अजित, किशन गुप्ता, अमित झा, देवेंद्र सिरोही, रविंद्र धामा, टीनू आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article