मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G1 बुरहानपुर द्वारा पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला डॉ.आई.एल. मुंदडा के जन्मदिन के अवसर पर वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम काशी नगर कॉलोनी,रेणुका रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष ला मुकेश देवड़ा, सचिव, ला डॉ राजेंद्र चापोरकर, संरक्षक अध्यक्ष ला पुष्पा डॉक्टर मुंद डा, वरिष्ठ लायन एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, पूर्व विधायक ला हमीदुद्दीन क़ाज़ी,ला डॉ.एस.एम.तारिक, ला डॉ. एच.एस. दाऊद,ला आज़म राही, एडवोकेट ला आसिफ उद्दीन जे शेख, आरिफ खान जोहरी, मजीद लाला,ला डॉ. एसएम सादिक, ला एजाज खान, ला संतोष श्रॉफ, ला मनीष पटेल, ला इंजीनियर ताहा अदनान, उजैर खान जोहरी, डॉ. फैसल शेख उपस्थित थे।

