रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व विधायक नथनशाह कवरैती आज ग्राम पंचायत छिंदीकामथ के सभी वार्डों में सीधा संपर्क कर भाजपा की रीति नीति और योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान के लक्ष्य और बढ़ रहे हैं। जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सभी पदाधिकारी को अलग-अलग क्षेत्र का प्रभार मिला हुआ है। सभी लोग भाजपा सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच राम भाऊ कुडापे, युवा नेता रानू चौहान, कुशांत मानकर, अविनाश सिंह, अजय धुर्वे, राजेश गोहे वरिष्ठ नेता पारस सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। भाजपा सदस्यता अभियान जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के दिशा निर्देश पर 2 सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहा है।

