मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी में भक्ति महिला मंडल द्वारा श्रीमती अंजली टाक के निवास पर बड़ी धूमधाम से हरतालिका तीज का त्योहार मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरितालिका तीज की पूजा की। इस अवसर पर अंजली टाक, सीमा तंवर, वैशाली गुप्ता, रेखा शर्मा, शारदा परदेशी, मंजू खेमारिया, रीना टाक मीना लाड, रागिनी खेमरिया, भूमिका टाक, शिवानी परदेसी, डोली पंवार, माया चौहान, उमा शर्मा एवं भक्ति महिला मंडल की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं।

