मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

31 अगस्त 2024 को सुबह 10:00 बजे नागपुर स्थित निजी होटल में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री श्री हीतानंद शर्मा, तेलंगाना के संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर एवं विदर्भ प्रदेश मंत्री डॉ उपेंद्र कोठेकर उपस्थित रहे। इस बैठक में बुरहानपुर के पूर्व महापौर अतुल पटेल को महाराष्ट्र में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मूर्तिजापूर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

